अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति की मांग, वेतन विसंगति और कैडर रिव्यू का भी उठाया मुद्दा स्वामित्व योजना, ई-केवाईसी और जियो-टैग गिरदावरी पर जताई आपत्ति; मांगें नहीं मानीं तो कलमबंद आंदोलन की चेतावनी बैतूल। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने मंगलवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया। जिलेभर से जुटे 400 से अधिक पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यभार से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने तथा वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के स्थायी निराकरण की मांग उठाई। संघ ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना, ई-केवाईसी, पंजीयन और इससे जुड़े व्यक्तिगत दायित्व वाले कार्यों से पटवारियों को पूर्णतः पृथक रखने की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहनलाल धुर्वे ने कहा कि स्वामित्व योजना में पटवारियों की भूमिका सहयोगात्मक, अभिलेखीय एवं